AD

दुकान बंद कर घर लौट रहे स्कूटी सवार शहर के व्यवसायी को बाइक चालक ने दी दर्दनाक मौत

अंबिकापुर. शहर के थाना चौक के पास गुरुवार की रात एक बाइक चालक ने स्कूटी सवार व्यवसायी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं बाइक सवार घटना के बाद मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार रहो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।


शहर के बौरीपारा निवासी 54 वर्षीय विनोद कुमार गोपाल गुरुवार की रात खरसिया नाका स्थित ऑटो पाटर्स की दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। शहर के थाना चौक के पास एक बाइक सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।

बाइक का नंबर सीजी 15 सीपी 1277 है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर पुलिस ने बाइक को जब्त कर ली है। दुर्घटना में व्यवसायी की मौत से उसके घर व परिजनों में मातम पसर गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2We03yb
दुकान बंद कर घर लौट रहे स्कूटी सवार शहर के व्यवसायी को बाइक चालक ने दी दर्दनाक मौत दुकान बंद कर घर लौट रहे स्कूटी सवार शहर के व्यवसायी को बाइक चालक ने दी दर्दनाक मौत Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on मई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Chelsea restore resilience - are they title contenders again?

Doubt crept in at Chelsea last season when they lost their Women's Super League crown - but early signs in this campaign suggest they ha...

Blogger द्वारा संचालित.