AD

रकसगंडा जलप्रपात में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के अंतिम छोर पर मध्यप्रदेश सीमा से लगे रकसगंडा जलप्रपात में युवती की नग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने जब लाश देखी तो इसकी सूचना बिहारपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया।

युवती के अंत:वस्त्र खुले थे तथा प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान है। इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया होगा फिर हत्या कर दी होगी। पुलिस ने युवती की शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। लाश 5-6 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।


छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा से लगे रकसगंडा जलप्रपात में करीब 100 फिट नीचे बुधवार की सुबह मछुआरों व ग्रामीणों ने एक युवती की लाश औंधे मुंह पड़ी देखी। युवती के शरीर के निचले हिस्से में कपड़े नहीं थे तथा उसका आधा शरीर रेत में गड़ा तथा आधा पानी में था।

यह देखते ही उन्होंने इसकी सूचना बिहारपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया।

युवती की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवती को जबरदस्ती यहां लाया गया होगा तथा दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WgnIhp
रकसगंडा जलप्रपात में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान रकसगंडा जलप्रपात में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on मई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

The compromises and power struggles that shaped Fury-Joshua

BBC Sport takes a look at the compromises, power struggles and competing interests behind Anthony Joshua v Tyson Fury. from BBC News https...

Blogger द्वारा संचालित.