AD

बड़े भाई का चार्ज में लगा मोबाइल लेने पड़ोसी के घर गया था छोटा भाई, घरवाले पहुंचे तो खून से था लथपथ, हो गई मौत

अंबिकापुर. कुल्हाड़ी से वार कर एक 14 वर्षीय किशोर की पड़ोसी ने टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना जशपुर के चंपापारा का है। मंगलवार की सुबह किशोर अपने भाई की मोबाइल पड़ोसी के घर में लेने गया था।

इसी दौरान पड़ोसी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजन बालक को इलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।


जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम चंपापारा निवासी पारस साय पिता कमल साय मंगलवार की सुबह अपने पड़ोसी हेमंत केरकेट्टा के घर मोबाइल चार्जिंग में लगाया था। कुछ देर बाद वह अपने छोटे भाई दयासागर उम्र 14 वर्ष को मोबाइल लेने उसके घर भेजा। किशोर मोबाइल लेने के लिए पड़ोसी के घर गया।

जैसे ही उसने घर के भीतर प्रवेश किया, पहले से हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़े हेमंत केरकेट्टा ने बालक के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।

परिजन पीडि़त को इलाज के लिए चंपापारा अस्पताल लेकर गए। उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन ने बालक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बालक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।


पहले भी कई लोगों पर कर चुका है हमला
पुलिस के अनुसार आरोपी इसके पहले भी कई बार ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I1L1S4
बड़े भाई का चार्ज में लगा मोबाइल लेने पड़ोसी के घर गया था छोटा भाई, घरवाले पहुंचे तो खून से था लथपथ, हो गई मौत बड़े भाई का चार्ज में लगा मोबाइल लेने पड़ोसी के घर गया था छोटा भाई, घरवाले पहुंचे तो खून से था लथपथ, हो गई मौत Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on मई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

The compromises and power struggles that shaped Fury-Joshua

BBC Sport takes a look at the compromises, power struggles and competing interests behind Anthony Joshua v Tyson Fury. from BBC News https...

Blogger द्वारा संचालित.