AD

पति की मौत के बाद महिला की जिंदगी में युवक ने रखा कदम, 1 साल तक खेलता रहा जिस्म से, फिर...

अंबिकापुर. शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां एक पहचान के व्यक्ति ने विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने की बात कही।

इसके बाद आरोपी महिला से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा, फिर शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने घटना की शिकायत गांधीनगर थाने में की। पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


जशपुर जिले के ग्राम बगीचा निवासी 36 वर्षीय एक महिला अपने बेटे के साथ पटपरिया के एक कॉलोनी में 2 वर्ष से रह रही है। महिला के पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है।

वहीं महिला के पहचान का एक व्यक्ति बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम डांड़पारा निवासी ३६ वर्षीय अनिल तिर्की पिता अंजुनस तिर्की हमेशा अंबिकापुर आया करता था। आरोपी जब भी अंबिकापुर आता वह महिला के घर रुकता। महिला का आरोप है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपी महिला के घर आया था और रात के दौरान उसके घर में रुका था।

रात को खाना खा कर महिला और उसका बेटा अलग-अलग कमरे में सो गए। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो वह शादी करने का हवाला देकर उसके बेटे को भी साथ रख कर पालन-पोषण करने की बात कह मामला शांत करा दिया।


बाद में शादी से किया मना
महिला आरोपी के झांसे में आ गई और प्रेम जाल में फंस गई। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी पीडि़ता के साथ एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब पीडि़त महिला आरोपी से शादी करने का दबाव बनाने लगी तो वह शादी करने से मना कर दिया।

इसके बाद पीडि़ता ने रविवार को आरोपी के खिलाफ घटना की शिकायत गांधीनगर थाने में की। पुलिस पीडि़त महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Wgncjt
पति की मौत के बाद महिला की जिंदगी में युवक ने रखा कदम, 1 साल तक खेलता रहा जिस्म से, फिर... पति की मौत के बाद महिला की जिंदगी में युवक ने रखा कदम, 1 साल तक खेलता रहा जिस्म से, फिर... Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on मई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Is the UK heading for another drought this summer?

Has a very dry April sparked concerns of another drought in some parts of the UK this summer? Sarah Keith-Lucas looks at the current situati...

Blogger द्वारा संचालित.