AD

शादीशुदा लड़के से चल रहा था अफेयर तो घरवालों ने कर दी शादी, ससुराल से लौटते ही प्रेमी-प्रेमिका ने दुनिया को कह दिया अलविदा

अंबिकापुर. शादीशुदा युवक से एक युवती का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात जब घरवालों को पता चली तो उन्होंने सात दिन पहले ही युवती की शादी कर दी। सात दिन बाद जब युवती घर लौटी तो प्रेमी के साथ घर से भाग गई।

दो दिन बाद शुक्रवार को गांव से लगे जंगल में दोनों की लाश मिली। दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से तीन परिवारों में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थानांतर्गत डीपाडीह से लगे ग्राम भैरवपुर निवासी आशा तिर्की पिता कल्पनाथ 20 वर्ष का गांव के ही 22 वर्षीय युवक सुमित नीलम तिर्की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

युवक एक बच्चे का पिता था। घरवालों का जब यह बात पता चली तो उन्होंने बेटी की एक सप्ताह पूर्व ही शादी कर दी। 2 दिन पूर्व युवती ससुराल से लौटी तो प्रेमी से मिलने चली गई। इसके बाद दोनों घर से लापता हो गए।

दो दिन बाद शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव से लगे केरकोटी जंगल में ग्रामीणों ने दोनों की संदिग्ध अवस्था में लाश देखी। इसकी सूचना उन्होंने दोनों के घरवालों व पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस जंगल में पहुंच गए। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।


3 परिवारों में पसर गया मातम
इस घटना से तीन परिवारों में मातम पसर गया है। युवती के घर व ससुराल वाले इस घटना से जहां सदमे में हैं, वहीं युवक की पत्नी व परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WjHJ73
शादीशुदा लड़के से चल रहा था अफेयर तो घरवालों ने कर दी शादी, ससुराल से लौटते ही प्रेमी-प्रेमिका ने दुनिया को कह दिया अलविदा शादीशुदा लड़के से चल रहा था अफेयर तो घरवालों ने कर दी शादी, ससुराल से लौटते ही प्रेमी-प्रेमिका ने दुनिया को कह दिया अलविदा Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on मई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Is the UK heading for another drought this summer?

Has a very dry April sparked concerns of another drought in some parts of the UK this summer? Sarah Keith-Lucas looks at the current situati...

Blogger द्वारा संचालित.