AD

10वीं पास युवाआें के लिए स्टेनोग्राफर, क्लर्क के पदाें पर निकली भर्ती, करें आवेदन

stenographer, UDC Heavy Water Board recruitment 2018, हैवी वाटर बोर्ड एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट, मुंबई ने स्टेनोग्राफर, UDC के 9 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 10 जुलार्इ 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।अावेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

हैवी वाटर बोर्ड एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट, मुंबई में रिक्त पदाें का विवरणः

कुल पद - 9

 

स्टेनोग्राफर-III- 2 पद

अपर डिवीजन क्लर्क - 7 पद

वेतनमानः 25,500 रूपए प्रतिमाह।

 

हैवी वाटर बोर्ड एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट, मुंबई में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता:

स्टेनोग्राफर-III:

- न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक या समकक्ष।
- अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 80 डब्ल्यूपीएम की न्यूनतम गति।
- 30 शब्दों प्रति मिनट अंग्रेजी में टाइपिंग गति।

अपर डिवीजन क्लर्क:

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ डिग्री या समकक्ष।

चयन प्रकि्रयाः

उम्मीदवाराें का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार किया जाएगा।

हैवी वाटर बोर्ड एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट, मुंबई ने स्टेनोग्राफर, UDC के रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार 10 जुलार्इ 2018 तक ऑफिशियल वेबसाइट hwb.mahaonline.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 26 मई 2018

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 10 जुलार्इ 2018

 

Heavy Water Board Stenographer recruitment 2018ः

हैवी वाटर बोर्ड एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट, मुंबई ने स्टेनोग्राफर, UDC के 9 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

 

हैवी वाटर बोर्ड एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट, मुंबई का परिचयः

भारी जल बोर्ड (एचडब्ल्यूबी) भारत सरकार में परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत एक घटक इकाई है।संगठन मुख्य रूप से भारी जल (डी 2 ओ) के उत्पादन के लिए ज़िम्मेदार है जिसका उपयोग परमाणु ऊर्जा के साथ-साथ शोध रिएक्टरों में 'मॉडरेटर' और 'कूलेंट' के रूप में किया जाता है। भारी जल के अलावा, एचडब्ल्यूबी विभिन्न प्रकार के परमाणु ग्रेड सॉल्वैंट्स और दुर्लभ सामग्रियों के निष्कर्षण के उत्पादन से जुड़ा हुआ है। भारत दुनिया में भारी पानी के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Kk13Ll
10वीं पास युवाआें के लिए स्टेनोग्राफर, क्लर्क के पदाें पर निकली भर्ती, करें आवेदन 10वीं पास युवाआें के लिए स्टेनोग्राफर, क्लर्क के पदाें पर निकली भर्ती, करें आवेदन Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on जून 30, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Watch: BBC questions Infantino over backing as Fifa president

The head of the football governing body has faced multiple calls to quit after his aborted attempt to sell private stakes in the World Cup. ...

Blogger द्वारा संचालित.