AD

Breaking News : शराब के नशे में दोस्त को बैठाकर दौड़ा रहा था बाइक, अचानक पेड़ से टकरा गई बाइक और हो गई दर्दनाक मौत

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के धौरपुर के मछली नदी के पुलिया के समीप शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार युवकों की बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का गम्भीर स्थिति में अस्पताल में उपचार जारी है।


अंबिकापुर निवासी 40 वर्षीय गुलाब अपने साथी ग्राम सखौली निवासी 22 वर्षीय मनीराम के साथ बाइक क्रमांक सीजी 15 सीएल-6223 से शाम के लगभग 5.30 बजे धौरपुर होते हुए सखौली जा रहे थे। दोनों बाइक से धौरपुर के मछली नदी स्थित पुलिया पर पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

दुर्घटना में गुलाब के सिर व छाती में गंभीर चोटें आई व मनीराम भी गम्भीर रूप से घायल था। इस दौरान उधर से गुजर रहे ग्राम पंचायत कुदर के सरपंच ने दोनों को उठाया, लेकिन गुलाब की मौत हो चुकी थी। सरपंच ने तत्काल हादसे की सूचना 108पर दी।

सूचना मिलने के बाद तत्काल 108 वाहन मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को तत्काल धौरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात गुलाब को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीराम की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। उसका उपचार किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BLF0Hz
Breaking News : शराब के नशे में दोस्त को बैठाकर दौड़ा रहा था बाइक, अचानक पेड़ से टकरा गई बाइक और हो गई दर्दनाक मौत Breaking News : शराब के नशे में दोस्त को बैठाकर दौड़ा रहा था बाइक, अचानक पेड़ से टकरा गई बाइक और हो गई दर्दनाक मौत Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on दिसंबर 01, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Carrick secures Champions League - what are Man Utd waiting for?

Unless Manchester United appoint Luis Enrique, it is hard to think of an acceptable alternative to giving Michael Carrick the job on a perma...

Blogger द्वारा संचालित.