AD

पीएचडी करने की सोच रहे हैं, SRHU देहरादून में कर सकते हैं आवेदन

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, देहरादून ने फुलटाइम पीएचडी-2019 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों से प्राप्त आवेदनों में से मेरिट और अकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर प्रवेश परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा। संस्थान में किसी भी प्रकार का कोई मैनजमेंट कोटा निर्धारित नहीं किया गया है। संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए संस्थान की वेबसाइट देखी जा सकती है।

जरूरी योग्यता
आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय से मास्टर डिग्री में 55 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ष के छात्र-छात्राओं को 5 प्रतिशत आरक्षण देय होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए 100 नंबर का टेस्ट लिया जाएगा। 50 अंक रिसर्च मैथडलॉजी और 50 अंक सब्जेक्ट से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें आवेदन
एप्लीकेशन फार्म संस्थान के वेबसाइट www. SRHU .edu. in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे पूर्णतया भरकर 31 दिसंबर, 2018 तक 'रजिस्ट्रार, स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, स्वामी राम नगर, पो.ऑ.-देहरादून, उत्तराखंड' के पते पर भिजवाएं।

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2018 निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 10 जनवरी है। प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी (रविवार) को सुबह 10 से 12 बजे के मध्य आयोजित की जाएगी। आंसर की 23 जनवरी को और परिणाम 31 जनवरी को घोषित किया जाएगा।

इन विषयों में हो सकेगी पीएचडी
बायोसाइंस, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, इम्यूनोलॉजी, फाइनेंस एंड फाइनेंशियल मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, मेडिकल फिजिक्स, न्यूरोसाइंस, ऑन्कोलॉजी साइंस, फार्माकॉलोजी, साइकोलॉजी आदि कई अन्य स्ट्रीम्स में पीएचडी की जा सकती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2St8xeK
पीएचडी करने की सोच रहे हैं, SRHU देहरादून में कर सकते हैं आवेदन पीएचडी करने की सोच रहे हैं, SRHU देहरादून में कर सकते हैं आवेदन Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on दिसंबर 31, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Usyk eyes 'final chapter' at cruiserweight against Benavidez

Former undisputed heavyweight champion Oleksandr Usyk is eyeing a return to cruiserweight to fight David Benavidez before retiring from boxi...

Blogger द्वारा संचालित.