AD

डाक विभाग व PGIMER में निकली झोली भर नौकरियां, 2 जनवरी से पहले करें अप्लाई

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने हाल ही ग्रुप बी के तहत असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर टेक्नीशियन (लैब, एक्सरे), जूनियर स्पीच थैरेपिस्ट व परफ्यूनिस्ट और ग्रुप सी के तहत स्टेनोग्राफर व एनिमल कीपर के कुल 99 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। विभिन्न पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।

आवेदन की तिथि : 08 जनवरी, 2019

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और यूनिवर्सिटी या संस्थान से डिग्री के अलावा स्पीच एंड हियरिंग, मेडिकल टेक्नोलॉजी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी आदि में बीएससी डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा हर पद के अनुसार कार्यानुभव होना भी जरूरी।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा के अलावा स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां जाएं :
http://pgimer.edu.in/PGIMER_PORTAL/AbstractFilePath?FileType=E&FileName=Notice%209412Dec2018101502.pdf&PathKey=VACANCY_PATH

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां जा सकते हैं : http://pgirec.pgimer.edu.in/AHIMS/hr/pisrecruitment/RecruitmentApplicantDeskAction.cnt

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ सहित कई अन्य सरकारी कंपनियों में भी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकाले गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों के बारे में...

हरियाणा पोस्टल सर्विस
पद : ग्रामीण डाक सेवक (682 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 02 जनवरी, 2019

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे
पद : रिसर्च एसोसिएट्स (10 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 दिसम्बर, 2018

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश
पद : नर्सिंग सिस्टर और सिस्टर ट्यूटर (110 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 06 जनवरी, 2019

डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन
पद : प्रोग्राम डायरेक्टर और प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव (06 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 दिसम्बर, 2018

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली
पद : एनओसी मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट टेक्नीशियन व अन्य पद (20 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 दिसम्बर, 2018

कार्यालय जिला पंचायत, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
पद : कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी सहायक, लेखपाल व अन्य विभिन्न पद (20 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 11 जनवरी, 2019

नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन, नई दिल्ली
पद : जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर व अन्य विभिन्न पद (08 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EQr5Sl
डाक विभाग व PGIMER में निकली झोली भर नौकरियां, 2 जनवरी से पहले करें अप्लाई डाक विभाग व PGIMER में निकली झोली भर नौकरियां, 2 जनवरी से पहले करें अप्लाई Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on दिसंबर 30, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Usyk eyes 'final chapter' at cruiserweight against Benavidez

Former undisputed heavyweight champion Oleksandr Usyk is eyeing a return to cruiserweight to fight David Benavidez before retiring from boxi...

Blogger द्वारा संचालित.