AD

इन पदों पर नियुक्ति दे रहा ISRO, 15 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

Indian Space Research Organization (ISRO) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से Stipendiary cadre (SC) level में scientists और engineers के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ISRO ने Civil, Electrical, Refrigeration and Air Conditioning और Architecture के स्नातक उम्मीदवारों के लिए 18 जॉब्स के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2019 है। हालांकि, उम्मीदवरों को सलाह दी जाती है कि वे 12 जनवरी तक आवेदन शुल्क जमा करवा दें ताकि किसी भी अप्रत्याशित लेनदेन विफलताओं/मुद्दों से बचा जा सके।

ISRO Recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
-रजिस्टर करने के लिए ढ्ढस्क्रह्र की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर लॉग इन करें

-निर्धारित फाइल आकार में नवीनतम पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करें

-आवेदन में अपना ई-मेल आईडी दें

-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने पर उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रशन नंबर दिया जाएगा

नोट : रजिस्ट्रेशन की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अच्छे से अध्ययन कर लें।

आवेदन शुल्क
प्रत्यके आवेदन के लिए उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए लिए जाएंगे।

नोट : उम्मीदवार ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग के जरिए या फिर अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाकर शुल्क अदा कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EO3f9P
इन पदों पर नियुक्ति दे रहा ISRO, 15 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई इन पदों पर नियुक्ति दे रहा ISRO, 15 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on दिसंबर 30, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Usyk eyes 'final chapter' at cruiserweight against Benavidez

Former undisputed heavyweight champion Oleksandr Usyk is eyeing a return to cruiserweight to fight David Benavidez before retiring from boxi...

Blogger द्वारा संचालित.