AD

पड़ोसी के घर से लौटी मासूम बेटी बोली- मां, मेरे साथ अंकल ने वो किया, फिर रो पड़ी

अंबिकापुर. 3 साल की मासूम बुधवार को खेलते हुए पड़ोसी के घर पहुंच गई थी। इस दौरान पड़ोसी 50 वर्षीय अधेड़ ने उसे टॉफी का लालच दिया और उसके साथ दरिंदगी शुरु कर दी। अधेड़ ने उसके प्राइवेट पार्ट में अंगुली डाली तथा सीने को दांत से काट लिया। वहां से जब मासूम घर लौटी तो उसने मां को पूरी बात बताई।

इस दौरान मासूम का पिता घर पर नहीं था। वह गुरुवार की शाम लौटा और घटना की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया।


अंबिकापुर से 5 किलोमीटर दूर प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम सकालो निवासी शंकर गुप्ता 50 वर्ष रहता है। बुधवार को पड़ोस की ही 3 वर्षीय बालिका उसके घर खेलते हुए पहुंची। इस दौरान शंकर ने उसे टॉफी का लालच दिया और उसके साथ अश्लील हरकत शुरु कर दी। उसने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में अंगुली डाली तथा सीने को दांत से काट लिया। उसने यह बात किसी को न बताने भी कहा। उससे छूटकर बालिका घर पहुंची और मां के सामने रोने लगी।

मां ने पूछा तो बताया कि बगल वाले अंकल ने मेरे साथ ये सब किया है। उसने दांत से काटने के निशान भी दिखाए। इस दौरान बालिका के पिता घर पर नहीं थे। इधर बालिका की मां ने गांव में हल्ला किया तो सरपंच व अन्य ग्रामीण उसे खोजते हुए पहुंचे, लेकिन वह फरार हो चुका था।


अंबिकापुर के जोड़ा पीपल से किया गिरफ्तार
गुरुवार की शाम बालिका का पिता घर लौटा तो मां ने पूरी घटना बताई। वह बेटी को लेकर तत्काल गांधीनगर थाने पहुंचा और आरोपी शंकर गुप्ता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरु कर दी।

इसी बीच शुक्रवार को पुलिस ने उसे अंबिकापुर के जोड़ा पीपल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 354 व पॉक्सो एक्ट के तहत उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lJi1DW
पड़ोसी के घर से लौटी मासूम बेटी बोली- मां, मेरे साथ अंकल ने वो किया, फिर रो पड़ी पड़ोसी के घर से लौटी मासूम बेटी बोली- मां, मेरे साथ अंकल ने वो किया, फिर रो पड़ी Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on जुलाई 01, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Martinelli scores a stoppage-time winner to send Brazil through to last 16

Gabriel Martinelli scores a dramatic 95th-minute winner with Brazil coming from behind to beat Japan, set up a World Cup last-16 tie against...

Blogger द्वारा संचालित.