AD

Video : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की ऑफिस में घुसकर 5 युवकों ने की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत

अंबिकापुर. पर्सनल लोन की किश्त की राशि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा मांगे जाने पर शाम को 5 युवकों ने कार्यालय में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


अंबिकापुर स्थित श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस कम्पनी में सुनील दयाल पिता राजबली दयाल पर्सनल लोन में रिक्वहरी का कार्य देखता है। मंगलवार को वह रेलवे स्टेशन के पास अजिरमा निवासी धीरेन्द्र सिंह से लोन की किश्त की राशि वसूली करने गया था।

 

इस दौरान घर में धीरेन्द्र सिंह तो नहीं मिला लेकिन उसके पिता से मुलाकात हुई। उनसे लोन के पैसे के संबंध में बात हुई तो वे अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगे। इसके बाद वह कंपनी के कार्यालय में आ गया। इसी बीच शाम को 5 बजे कम्पनी के स्थानीय कार्यालय में 4-5 युवक पहुंचे।

उनके द्वारा धीरेन्द्र के साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान कार्यालय में महिला कर्मचारी भी मौजूद थी। गांधीनगर पुुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I6ceTU
Video : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की ऑफिस में घुसकर 5 युवकों ने की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत Video : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की ऑफिस में घुसकर 5 युवकों ने की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on मई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Fifa alters how World Cup tables work - it changes everything

Fifa is using head-to-head records instead of group goal difference as the first tiebreaker for teams who are level on points at the World C...

Blogger द्वारा संचालित.