AD

तलाकशुदा युवती के किराए के मकान में अक्सर गंदा काम करने आता था युवक, 2 साल बाद सामने आई उसकी ये असलियत तो...

अंबिकापुर. शहर में किराए के मकान में रहने वाली तलाकशुदा युवती के साथ 2 वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


बलरामपुर निवासी 26 वर्षीय एक तलाकशुदा युवती शहर के सत्तीपारा में किराए के मकान में रहती है। 2 वर्ष पूर्व युवती की पहचान राम मंदिर रोड निवासी 35 वर्षीय रूपेश मित्तल पिता नरेश मित्तल से हुई। इसी बीच दोनों का प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी युवक मौका देख अक्सर पीडि़ता के किराए के रूम में जाया करता था।

पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उससे 2 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। वहीं जब भी युवती शादी की बात करती तो आरोपी किसी न किसी बात को लेकर उससे विवाद करता और मारपीट करने लगता। जब पीडि़ता ने युवक पर दबाव बनाना शुरु किया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

इस बात से नाराज होकर पीडि़ता ने आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 376, 2ढ, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I7BWHH
तलाकशुदा युवती के किराए के मकान में अक्सर गंदा काम करने आता था युवक, 2 साल बाद सामने आई उसकी ये असलियत तो... तलाकशुदा युवती के किराए के मकान में अक्सर गंदा काम करने आता था युवक, 2 साल बाद सामने आई उसकी ये असलियत तो... Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on मई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Fifa alters how World Cup tables work - it changes everything

Fifa is using head-to-head records instead of group goal difference as the first tiebreaker for teams who are level on points at the World C...

Blogger द्वारा संचालित.