AD

सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को संगठन मंत्री रामलाल का आया फोन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कराई बात, फिर...

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के गढ़ सरगुजा में बड़ी जीत हासिल करने वाली सांसद रेणुका सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार रेणुका सिंह को संगठन मंत्री रामलाल ने दिल्ली से आज दोपहर उनके मोबाइल पर कॉल किया था।

फिर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से रेणुका सिंह की बात कराई। अमित शाह ने सरगुजा सांसद को पीएम मोदी के साथ 4 बजे से चाय बैठक में शामिल होने का न्यौता दिया।


सरगुजा से नवनिर्वाचित सांसद व भाजपा की तेजतर्रार नेत्री रेणुका सिंह को प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबर से छत्तीसगढ़ के भाजपाइयों में खुशी की लहर है। रेणुका सिंह शाम 7 बजे से आयोजित पीएम मोदी सहित अन्य मंत्रियों के साथ मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं।


ऐसा रहा राजनीतिक सफर
गौरतलब है कि नवनिर्वाचित सांसद रेणुका सिंह का राजनीतिक सफर जनपद सदस्य बनने से शुरु हुआ था। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। छत्तीसगढ़ में 2003 में पहली बार जब भाजपा की सरकार बनी तो रेणुका सिंह विधायक बनीं थी। इस दौरान उन्हें महिला बाल विकास मंत्री बनाया गया था।

इसके अगले कार्यकाल 2008 में भी उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता था। जबकि वर्ष 2013 में उन्हें कांग्रेस के खेलसाय सिंह ने हराया था। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दी।


बड़ी मार्जिन से दर्ज की जीत
रेणुका सिंह को 2018 विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला लेकिन पार्टी ने उन्हें सरगुजा लोकसभा सीट से इस वर्ष चुनाव मैदान में उतारा।

इसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी व पे्रेमनगर से वर्तमान विधायक खेलसाय सिंह को 1 लाख 57 हजार से अधिक वोटों से हराया। तेजतर्रार नेत्री की कामयाबी यहीं खत्म नहीं हुई। पहली बार सांसद बनते ही उन्हें पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल करने का न्यौता भी मिल गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2W2apfy
सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को संगठन मंत्री रामलाल का आया फोन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कराई बात, फिर... सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को संगठन मंत्री रामलाल का आया फोन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कराई बात, फिर... Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on मई 31, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Fifa alters how World Cup tables work - it changes everything

Fifa is using head-to-head records instead of group goal difference as the first tiebreaker for teams who are level on points at the World C...

Blogger द्वारा संचालित.