AD

ट्रैक्टर की सवारी 3 लोगों को पड़ गई भारी, पलटने से दब गए सभी, बाहर निकली मासूम की लाश

सीतापुर. खेत की जुताई कर घर लौट रहे ट्रैक्टर पर ड्राइवर के अलावा 12 वर्षीय बालक और 2 अन्य सवार थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार तीनों दब गए।

जब तब ग्रामीण उन्हें बाहर निकाल पाते, 12 वर्षीय बालक की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


सीतापुर थानांतर्गत ग्राम नावापारा, बीजापारा में बुधवार की शाम लगभग 6 बजे खेत से जुताई कर लौटते समय एक ट्रैक्टर मेढ़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टै्रक्टर में सवार 12 वर्षीय अविनाश कुमार भगत सहित राकेश व रोहित वाहन के नीचे दब गए। यह देख गांव वालों ने तीनों को किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला।

हादसे में अविनाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि राकेश व रोहित को गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा ३०४ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IJpPTT
ट्रैक्टर की सवारी 3 लोगों को पड़ गई भारी, पलटने से दब गए सभी, बाहर निकली मासूम की लाश ट्रैक्टर की सवारी 3 लोगों को पड़ गई भारी, पलटने से दब गए सभी, बाहर निकली मासूम की लाश Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on अप्रैल 28, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

England heading for series defeat against NZ after chaotic day

England's cricketers are heading for a series defeat after a chaotic fourth day at Trent Bridge in the third Test against New Zealand, w...

Blogger द्वारा संचालित.