AD

राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी जाने से पहले विधायक के सीने में उठा असहनीय दर्द, रायपुर रेफर

अंबिकापुर. रामानुजगंज विधानसभा से कांग्रेस विधायक वृहस्पति सिंह के सीने में शनिवार की रात अचानक तेज दर्द हुआ। उन्होंने ये बात परिजनों को बताई तो तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें रात में ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के रेफर कर दिया।

यहां आईसीयू में रखकर उनका इलाज किया जा रहा था। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद रविवार की सुबह उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।


गौरतलब है कि कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को सीने में दर्द उठने के बाद लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी बीच शनिवार की रात कांग्रेस विधायक वृहस्पति सिंह के सीने में भी रात में असहनीय दर्द उठा और मेडिकल कॉलेज से उन्हें रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

विधायक वृहस्पति सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में प्रचार के लिए जाने वाले थे। तबीयत बिगडऩे के बाद उनका ये दौरा रद्द कर दिया गया।

फिलहाल रायपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GQEfzu
राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी जाने से पहले विधायक के सीने में उठा असहनीय दर्द, रायपुर रेफर राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी जाने से पहले विधायक के सीने में उठा असहनीय दर्द, रायपुर रेफर Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on अप्रैल 29, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Fifa alters how World Cup tables work - it changes everything

Fifa is using head-to-head records instead of group goal difference as the first tiebreaker for teams who are level on points at the World C...

Blogger द्वारा संचालित.