AD

मायके से विदा होकर छोटे भाई के साथ ससुराल जा रही थी बहन, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि कह दिया दुनिया को अलविदा

अंबिकापुर. एक महिला अपने मायके आई थी। यहां से बुधवार को उसे घरवालों ने विदा किया तो छोटे भाई के साथ बाइक पर बैठकर ससुराल के लिए निकल गई। इसी बीच रास्ते में वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई।

घटना से हड़बड़ाए भाई ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रेफर किए जाने के बाद उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम सलका अधिना गोबरी नदी के पास की है। सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी मैनावती पति रामनरेश 35 वर्ष अपने मायके ग्राम बलसेड़ी आई थी। बुधवार को वह अपने ससुराल जाने छोटे भाई बालसाय की बाइक पर सवार होकर निकली।

दोनों भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम सलका-अधिना स्थित गोबरी नदी के पास पहुंचे ही थे कि वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई। हादसे में सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह वहीं बेहोश हो गई।

छोटे भाई द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए सलका अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।

परिजन द्वारा घायल महिला को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। घटना से दोनों घरों में मातम पसर गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qqpCda
मायके से विदा होकर छोटे भाई के साथ ससुराल जा रही थी बहन, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि कह दिया दुनिया को अलविदा मायके से विदा होकर छोटे भाई के साथ ससुराल जा रही थी बहन, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि कह दिया दुनिया को अलविदा Reviewed by TUNI ON LINE CENTER AMBIKAPUR on नवंबर 02, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Electioncast: It’s Time To Vote!

Adam, Laura, Chris, James and Felicity bring you one last update before the polls open. from BBC News https://ift.tt/gL0isJG

Blogger द्वारा संचालित.